नगर परिक्रमा में महाराज जी का किया स्वागत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
राजीव चंदन
देहरादून। उत्तराखंड के प्रेम सद्भावना और सौहार्द पूर्ण ऐतिहासिक झंडा मेला में देस परदेस के कोने कोने से आइ हुई संगत की आज विदाई हो जायेगी, नगर परिक्रमा मे श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आज घंटाघर पर महाराज जी का स्वागत माला पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आई हुई संगतों पर पुष्प वर्षा कर सबका ध्यान आकर्षित किया, पुष्प वर्षा और गुरु महाराज जी के जयकारों से गुंजायमान वातावरण बहुत ही भावविभोर हो गया और संगत गुरु महाराज जी के भजनों की धुन पर झूमते गाते हुए गंतव्य की ओर रवाना हुए, समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि महाराज जी ने सहज भाव से समिति का स्वगत स्विकार किया और सबको आशिर्वाद देकर अपना स्नेह वात्सल्य प्रकट किया, इसके उपरांत समिति ने सहारनपुर चौक पर संगत के लिए बोतल बंद ठंडे पीने के पानी की भी सेवा दी।
इस दौरान समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, नितिन अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विनय प्रजापति, हेमराज अरोड़ा, राहुल माटा, आयुष जैन, गौरव जैन, विक्रम चौधरी, कृतिका राणा, अनुष्का राणा ने अपनी सेवाएं दी।