विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की विशेष बैठक हुई आयोजित
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
दिल्ली/श्रीनगर गढ़वाल। आज विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय कार्यालय मां कालका मंदिर दिल्ली में विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज के अध्यक्षता में एक विशेष बैठक संपन्न हुई। विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं सदस्यगण की एक विशेष बैठक में विश्व हिन्दू महासंघ भारत संगठन के विस्तार लेकर चर्चा की। विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं सदस्यगण की एक विशेष बैठक में अहम निर्णय लिया गया है कि विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री योगी राजकुमार नाथ चौहान ने अपने निजी कारणों से विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद से त्यागपत्र दिया था। विश्व हिन्दू महासंघ भारत संगठन में विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री योगी राजकुमार नाथ चौहान के योगदान और निष्ठा को ध्यान में रखते हुए उनके त्याग पत्र को अस्वीकार किया गया और उनसे आग्रह किया गया कि वे पुनः अपने विश्व हिन्दू महासंघ भारत संगठन में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद पर बने रहें। विश्व हिन्दू महासंघ भारत संगठन को और अधिक सक्रिय मजबूत बनाने का कार्य करें।