राष्ट्रीय सेवा संघ ने उत्तराखंड के दोनों मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त किए
सचिन शर्मा
देहरादून। राष्ट्रीय सेवा संघ ने उत्तराखंड के दोनों मंडलों में अपने अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सुयाल ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संस्तुति के पश्चात उत्तराखंड में संगठन विस्तार एवं जनसमस्याओं पर मजबूती से कार्य करने के लिए कुमाऊं मंडल से बागेश्वर निवासी दीपक मेहता तथा गढ़वाल मंडल के लिए सतपुली निवासी पूर्व सैनिक रणवीर सिंह रावत को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा संघ धर्म, समाज एवं संस्कृति से जुड़े सभी मुद्दों पर तत्परता से कार्य कर रहा है जिस वजह से आज आम जनमानस को संगठन से समाज की मुख्य समस्याओं से निजात पाने के लिए बड़ी उम्मीदें हैं यही कारण है कि संगठन भी समस्त जनता को संगठित करते हुए उनके जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर सहयोग के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।