भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
हन्नी कथूरिया
हरिद्वार। भाजपा जिला महामंत्री युवा मोर्चा दीपांशु शर्मा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें विजनकारी,कर्मठ कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि आशुतोष शर्मा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साकार करने का काम करेंगे।
शुक्रवार को ग्राम सहदेवपुर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दीपांशु शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को पुष्प मालाएं एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने केंद्र और राज्य के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के साथ कार्यकर्ताओं का विश्वास जीतने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हर वर्ग एवं समाज को जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा और लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हुए हैं, कोई भी व्यक्ति, आमजन अपनी बात या समस्या यहां पर दर्ज कराकर उनका निवारण करवा सकेगा।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुरेश राठौर , जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रम भुल्लर, जिला महामंत्री किसान मोर्चा हितेश चौहान जी , संजीव चौधरी ,चंदन चौहान , अमितराज ,मास्टर राजकुमार ,डॉ बलविंदर शर्मा जी ,जितेन्द्र शर्मा,राजबीर जी प्रताप जी अमन चौहान जी नीतीश शर्मा जी ऋतिक जी विशाल जी अभिषेक जी गुड्डू जी शहरुक जी अजय शर्मा जी शाजिद जी सुमित जी ललित जी राजेश जी हीरा लाल जी अशोक शर्मा जी प्रदीप जी हरीश जी कमल जी मुनेश जी महारथी जी राजेश जी रोहित जी जी आदि शामिल हुए।