मसूरी में प्रमोद साहनी को 50 वर्ष और बलदेव सिंह रतन को 40 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा रत्न से किया गया सम्मानित
सुनील सोनकर
देहरादून। मसूरी लॉज डलहौजी नंबर 10, मसूरी की वार्षिक चैरिटी कार्यक्रम फ्रीमेसन हॉल, मेसोनिक लॉज बस स्टैंड, मसूरी में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी.के. सेल्वाराजन, ग्रैंड लॉज ऑफ इंडिया के ग्रैंड मास्टर व विशिष्ट अतिथि पुनीत सोहल, क्षेत्रीय ग्रैंड मास्टर, क्षेत्रीय ग्रैंड लॉज ऑफ नॉर्दर्न इंडिया रहे। कार्यक्रम में पूरे भारत से कई फ्रीमेसन और गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर प्रमोद साहनी को 50 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा रत्न और बलदेव सिंह रतन को 40 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा रत्न प्रदान किया गया। इस अवसर पर मसूरी के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के 140 से अधिक छात्रों को गर्म स्कूल ब्लेज़र ओर 15 वंचित महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंभि बनाये जाने को लेकर सिलाई मशीनें भेंट की गईं। चैरिटी कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र कर्णवाल ने किया। सेल्वराजन, ग्रैंड लॉज ऑफ इंडिया के ग्रैंड मास्टर और पुनीत सोहल, क्षेत्रीय ग्रैंड मास्टर, क्षेत्रीय ग्रैंड लॉज ऑफ नॉर्दर्न इंडिया ने चैरिटी कार्यक्रम के लिए लॉज डलहौजी नंबर 10 की सराहना की। उन्होंने कहा कि लॉज डलहौजी के सदस्यों ने 140 बच्चों को गर्म कोट और 15 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की। इस तरह के कार्यों का उद्देश्य समाज में जरूरतमंद वर्ग की मदद करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाये जाने में मदद मिलेगी। उन्होने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की भलाई के लिए बड़े और छोटे सभी प्रयास किए जाने चाहिए। इसके अलावा, इससे बच्चों के भविष्य में बेहतर जीवन की दिशा में मदद मिल सकती है। वही सिलाई मशीनें महिलाओं को एक आत्मनिर्भर जीवन जीने के अवसर प्रदान करती हैं। इससे महिलाएं घर बैठे ही कपड़े सिल सकती हैं, जो उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाएगा। सिलाई मशीन मिलने से महिलाएं घर के कामकाजी जीवन को संतुलित करते हुए अपनी आजीविका कमाने में सक्षम हो सकेगी। इससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती हैं और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिये कार्य कर पायेगी।
इस मौके पर नीतीश मोहन अग्रवाल ,पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, नूपुर कर्णवाल कैंतुरा, योगिता गोयल, शरद गुप्ता, मनोरंजन त्रिपाठी, नितीश मोहन अग्रवाल, रजत अग्रवाल सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे।