मसूरी श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति में राजीव अग्रवाल अध्यक्ष व सुरेश गोयल बने सचिव
सुनील सोनकर
देहरादून। मसूरी श्री राधा कृष्ण मंदिर के द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से राजीव अग्रवाल अध्यक्ष और सुरेश गोयल को सचिव बनाया। श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति की वार्षिक बैठक में पूर्व अध्यक्ष ने वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला । इस मौके पर आगामी दो वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन धन प्रकाश अग्रवाल व भगवान सिंह धनाई की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें राजीव अग्रवाल अध्यक्ष, हरपाल चंद गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कश्मीरी लाल उपाध्यक्ष, सुरेश गोयल सचिव, अमित सिंघल व चंद्र प्रकाश गोदियाल मंत्री, मुकेश गोयल आडिटर, ज्ञान प्रकाश अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गये। सतीश ढौंडियाल, अशोक गोयल, पंकज गोयल, सुनील गोयल, सोहन सिंह पंवार व भीम सिंह पुंडीर को सदस्य कार्यकारिणी चुने गये। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल से मंदिर समिति के सभी सदस्यों का उन पर विश्वास जताया जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि मंदिर समिति धार्मिक कार्यो के साथ सामाजिक कार्यो में भी बढचढ का कार्य करती है वह स्थानीय लोगों की मदद के लिये मंदिर समिति हमेशा तत्पर रहता है। उन्होने कहा कि मंदिर के विकास के लिये हर संभव प्रयास किये जायेगे।