धामी सरकार के 3 साल पूरे होने पर कलियर के रहमतपुर गांव में शिविर का आयोजन
मनन ढींगरा
हरिद्वार। पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव मे आयोजित शिविर मे अंग्रेजी दवाई कृषि विभाग अन्य डॉक्टरों एवं महिला शक्तिकरण ने जानकारी दी। इस अवसर पर धामी सरकार की उपलब्धियां के बारे में वर्णन किया गया।जिसमें वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि उत्तराखंड निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।आगामी वर्षों में भी यह विकास यात्रा और तेज़ी से आगे बढ़ेगी, जिससे उत्तराखंड एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बन सकेगा।उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षों में समान नागरिक संहिता, सख़्त नक़लरोधी क़ानून, धर्मांतरण विरोधी क़ानून, और दंगारोधी क़ानून लागू कर सुशासन के संकल्प को पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि इन तीन वर्षों में 20,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गईं और महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया, जिससे प्रदेश में बेरोज़गारी दर राष्ट्रीय औसत से भी कम हो गई।
साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन तथा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार लगातार विकास कर रही है,और साथ ही ये भी बताया कि उत्तराखंड सरकार सेवा,सुशासन और विकास की प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। यह तीन वर्षों की यात्रा प्रदेश की प्रगति और समर्पित सेवा की प्रतीक है। प्रदेश सरकार लगातार विकास की नई गाथाएं लिख रही है।धामी सरकार के आने वाले दो वर्षों में और भी नए आयाम स्थापित होंगे और (2027) में फिर से भाजपा को जनता बहुमत देगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार लगातार मोदी मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
आपको बता दे कि रूड़की ब्लॉक प्रमुख राव लुबना ने भी बताया कि इन तीन वर्षों में लैंड जिहाद,लव जिहाद, अवैध मदरसों और अतिक्रमण पर सख़्त कार्रवाई कर देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा सुनिश्चित की गई।
आपको बताते चले कि कार्यक्रम संयोजक मुनीष सैनी ने बताया कि इन तीन वर्षों में उत्तराखंड (SDG)इंडेक्स में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ। रोड, रेल और रोपवे निर्माण में नए कीर्तिमान स्थापित किए गए।
मंडल अध्यक्ष संदीप पुरी और सुरेश सैनी ने बताया कि धामी सरकार के कार्यकाल मेंधार्मिक स्थलों का पुनर्विकास, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा,स्थानीय उत्पादों का प्रचार-प्रसार, होम स्टे योजना से स्वरोज़गार, छात्रवृत्ति योजनाएँ, खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार—ये सभी कार्य देवभूमि उत्तराखंड के विकास का नया अध्याय लिख रहे हैं।
ग्राम खंड अधिकारी केके कांडपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।आगामी वर्षों में भी यह विकास यात्रा और तेज़ी से आगे बढ़ेगी, जिससे उत्तराखंड एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बन सके।
इस अवसर पर सभी सरकारी विभागों के सेवा से संबंधित स्टॉल लगाए गए जिसमें उत्तराखंड की भाजपा सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई जिसका मंचासिन पदाधिकारीयो ने अवलोकन किया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, जिला मंत्री सतीश सैनी, राजबाला सैनी,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,रोमा सैनी, उमेश धीमान, बहरोज आलम, प्रतिभा चौहान, आदित्य रोड, देशपाल रोड, अनिल पाल, आकाश छाछर,अरुण सैनी इसकी अतिरिक्त ,,सहायक खंड विकास अधिकारी केके कांडपाल, खाद्य पूर्ति अधिकारी रावत, सुमन कुटियाल,पूर्व प्रधान पदम कुमार,पूर्व उप प्रधान सोम प्रकाश, ग्राम प्रधान नसीम अहमद,वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी , संबंधित विभागीय अधिकारी गण , भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।