बिना विकल्प के जगत विहार खेल मैदान पर निर्माण मंजूर नही - जोशी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर विकासखंड के ग्राम राणीहाट जगत विहार खेल मैदान पर विना वैकल्पिक के ही आरवीएनएल जबरन विद्युत सब.स्टेशन बनाऐ जाने को लेकर मातृशक्ति ने मोर्चा आरवीएनएल एवं प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विगत् 23 मार्च को तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न होते ही आरवीएनएल एवं पिटकुल के अधिकारी जगत विहार खेल मैदान मे आ धमके और सीधा मैदान का नाप छाप करते हुऐ कहा कि यहां पर विद्युत सब,स्टेशन बनाया जाना है। इस संबंध मे आरवीएनएल एवं पिटकुल अधिकारियों से खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा जिलाधिकारी टिहरी को लिखित आदेश की कापी दिखाई गई तो उन्होंने इसे नकारते हुऐ जिलाधिकारी की लिखीत आदेश की मांग की इसी मुद्दे को लेकर खेल प्रतिभावान खिलाड़ी विरांगनाओं ने मोर्चा संभालते हुऐ कहा कि सरकार एवं आरवीएनएल विना खेल मैदान विकल्प के छेड़खानी की तो सारे प्रदेश की खिलाड़ी मैदान मे आकर धरना प्रदर्शन करेंगी। क्रिकेट कोच रजनी नेगी कहा कि एक तरफ सरकारें महिलाओं के खेल प्रोत्साहन एवं सशक्तिकरण की बात तो करती है लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है उन्होंने कहा कि विगत दशकों से हम निरंतर अपने खेत खलियानों से लेकर जगत विहार मे मैदान खेलते आ रहे हैं तथा जहां पर समय,समय पर जिलास्तरीय एवं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होती रहती हैं यहां तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट भी महिलाओं के हौसला अफजाई करने इस मैदान आ चुकी हैं। उन्होनें स्वयं सरकार को इस मैदान बनाऐ रखने के लिऐ कहा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष यूवा मोर्चा के सुधीर जोशी ने कहा कि जगत विहार खेल मैदान पर किसी भी तरह का निर्माण नही होना चाहिये उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से इस मैदान बालिका एवं महिला खेल गतिविधियां होती रहती हैं तथा इसका सकारात्मक उदाहरण भी देखने को मिला है जिससे बच्चों के साथ,साथ,महिलाएं भी समय मिलने पर महिलाएं मोबाइल छोड़़कर खेल के मैदानों मे जाने लगी हैं और साथ मे अपने बच्चों को शारीरिक खेल खिला रही हैं जिससे एक नयी उर्जा का संचार हो रहा है जो एक नारी शक्ति का सशक्त उदाहरण है ऐसी स्तिथि मे राणीहाट जगत विहार खेल मैदान रहना अति आवश्यक है यदि आरवीएनएल ने जबरन निर्माण करने की जुर्रत की तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन देने पहुंचे हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव मोहन नेगी ने कहा कि आरवीएनएल रेलवे विभाग ने सारी जमीन अपने कब्जे लेली है और हमारे पहाड़वासियों के पास सीमित खेती है वह भी रेलवे ने लेली है अब हमारे पास खेलने के लिऐ जगह तक उपलब्ध नही है ऐसी स्तिथी मे जगत विहार खेल मैदान का होना जरूरी है जहां पर नौनिहाल,महिलाएं खेलती रहती हैं और तमाम ब्लाक स्तरीय एवं जिलास्तरीय खेल गतिविधियां होती रहती हैं यदि सरकार शासन-प्रशासन एवं आरवीएनएल ने जबरन खेल मैदान को विना वैकल्पिक व्यवस्था के छेड़ने की कोशिश की तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
इस मौके पर शीला देवी,किरन देवी,ममता देवी सहित दर्जनों प्रतिभान खिलाड़ीयों ने आरवीएनएल एवं जिलाधिकारी तहसील के माध्यम से ज्ञापन प्रेशित किया।