एचएनबी गढ़वाल विवि के सांख्यिकी विभागाध्यक्ष प्रो.ओ.के.बेलवाल सेवानिवृत्त,38 वर्षों की शैक्षणिक साधना का हुआ समापन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.ओ.के.बेलवाल अपने 38 वर्षों के उल्लेखनीय शैक्षणिक और प्रशासनिक योगदान के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार,शोधार्थियों और छात्रों ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। 38 वर्षों की ज्ञान यात्रा प्रो.ओ.के.बेलवाल का जन्म 3 अप्रैल 1960 को पुरानी टिहरी उत्तराखंड में हुआ। उनके पिता स्व.विशम्बर दत्त और माता स्व.चन्द्रमा देवी ने उन्हें शिक्षा की ओर प्रेरित किया। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा पुरानी टिहरी में प्राप्त की और उच्च शिक्षा देहरादून के डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज से पूरी की। इसके बाद,उन्होंने गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से अपना शोध कार्य (डी.फिल) पूर्ण किया। शिक्षण कार्य की शुरुआत उन्होंने अक्टूबर 1987 में सहायक आचार्य के रूप में की और अपनी निष्ठा,ज्ञान और समर्पण से आचार्य के पद तक पहुंचे। अपने करियर में उन्होंने शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी भी निभाई। सांख्यिकी के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान,प्रो.बेलवाल ने सांख्यिकी के सिद्धांतों को सरल और व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करने का सतत प्रयास किया। उनके मार्गदर्शन में 12 शोधकर्ताओं ने पीएचडी पूरी की और उनके 60 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रकाशित हुए। उन्होंने 5 पुस्तकों का लेखन भी किया,जो छात्रों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित हुईं। उनकी नवीनतम पुस्तक Bio Stat जो उन्होंने छात्रों को समर्पित की,चिकित्सा क्षेत्र में सांख्यिकी के महत्व को दर्शाती है। यह पुस्तक मेडिकल छात्रों के लिए सांख्यिकी को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। प्रशासनिक और सामाजिक योगदान प्रो.बेलवाल ने शिक्षण कार्य के साथ-साथ प्रशासनिक दायित्वों को भी बखूबी निभाया। वे हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) समन्वयक के रूप में भी कार्यरत रहे। उनके नेतृत्व में छात्रों को सामाजिक सेवा और नैतिक मूल्यों से जोड़ा गया। सम्मान और पुरस्कार उनके उत्कृष्ट कार्यों और शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया,जिनमें शामिल हैं: स्वामी विवेकानंद राज्य पुरस्कार शिक्षक सम्मान (2005,2007,2023) भारत शिक्षा गौरव पुरस्कार (2024) सांख्यिकी विभाग की ओर से शुभकामनाएं। प्रो.बेलवाल की सेवानिवृत्ति पर विश्वविद्यालय और सांख्यिकी विभाग ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ,समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना की। सांख्यिकी विभाग ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा,प्रो.बेलवाल द्वारा किए गए कार्यों और शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। हम परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि वे सपरिवार स्वस्थ रहें और निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हों।