विपिन गुप्ता बने राजलोक विकास सेवा समिति के अध्यक्ष
अमित अरोड़ा
हरिद्वार। 23 फरवरी 2025 को राजलोक कॉलोनी में समस्त परिवारों द्वारा मिलकर एक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें राजलोक विकास सेवा समिति रजिस्टर्ड के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। आम सभा में सभी उपस्थित परिवारों के प्रतिनिधियों और राजलोक कॉलोनी निवासियों ने विपिन गुप्ता को अध्यक्ष पद हेतु एवं धीरेंद्र प्रधान को सचिव पद हेतु चुन लिया।
सभी कॉलोनी वासियों ने चुने गए अध्यक्ष एवं सचिव को शुभकामनाएं दी। चुने गए पदाधिकारी गणों ने निरंतर क्षेत्र हित में कार्य करने का आश्वासन दिया।